Health Tips
Importance of skill-based learning vs traditional methods Role of gamification in modern education Top 10 educational apps for students in 2025 How to stay productive while studying from home Benefits of online education in rural areas How blockchain is changing the finance industry Cybersecurity best practices for small businesses Cloud computing vs edge computing The future of 5G and its impact on communication Latest trends in Artificial Intelligence and Machine Learning How to improve your own skill ✨ बच्चों का आधार कार्ड कैसे बनाएं? पूरी प्रक्रिया हिंदी में बिहार डीसीईसीई (DCECE) परीक्षा की संपूर्ण जानकारी Big Apportunity for All Atudents : NRA CET – Apply Now 10th Ke Result Ke Badh kya Kare Photography Me Apna Career Banaye Soft Skills That Boost Careers "कैसे प्राप्त करें किसी भी पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप - सम्पूर्ण मार्गदर्शिका" Artificial Intelligence: Advantages and Disadvantages Explained Top Benefits of Digital Marketing – Why It’s Essential for Businesses The Use of Digital Media – Importance & Impact in Today’s World "How to Get Scholarships for Studying Abroad – Complete Guide" MBA vs. Master’s Degree: Which One is Better for Your Career? Best Career Options for 2025 – High Salary Jobs & Future Trends Government Jobs vs. Private Jobs – Which One is Better for You? 5 Best Mobile Apps Jo Aapke Din Ko Productive Bana Sakti Hain Advantage and Disadvantage of online paymentBihar Polytechnic
1. ऐसा पदार्थ जो लोहा, कोबाल्ट एवं निकेल तथा इनके यौगिकों को अपनी ओर विशेष रुप से आकर्षित करता है , क्या कहलाता है।
उत्तर:- चुम्बक ( Magnet)
2. किन पदार्थों की चुम्बकीय प्रवृत्ति निगेटिव एवं कम होती है।
उत्तर:- प्रति चुम्बकीय पदार्थ (Diamagnetic Materials )
3. प्रति चुम्बकीय पदार्थों की आपेक्षिक चुम्बकशीलता कितनी होती है।
उत्तर:- 1 से थोड़ा कम व शून्य अधिक
4. किन पदार्थों की चुम्बकीय प्रवृत्ति ताप पर निर्भर नहीं करती ।
उत्तर:- प्रति चुम्बकीय पदार्थ
5. कौन से पदार्थ हिस्टेरिसिस प्रदर्शित नहीं करते ।
उत्तर:- प्रति चुम्बकीय व अनचुम्बकीय पदार्थ
6. प्रति चुम्बकीय पदार्थ किस अवस्था में मिलते हैं।
उत्तर:- तीनों ठोस, द्रव व गैस
7. किन पदार्थों की चुम्बकीय प्रवृत्ति पॉजिटिव लेकिन कम होती है।
उत्तर:- अनचुम्बकीय पदार्थों (Paramagnetic Materials)
8. अनचुम्बकीय पदार्थों की आपेक्षिक चुम्बशीलता कितनी होती है।
उत्तर:- 1 से थोड़ा अधिक व 2 से कम
9. किन पदार्थों की चुम्बकीय प्रवृत्ति ताप के व्युत्क्रमानुपाती होती है।
उत्तर:- अनचुम्बकीय पदार्थ
10 अनचुम्बकीय पदार्थ किस अवस्था में मिलते हैं।
उत्तर:- तीनों – ठोस, द्रव व गैस
11. कि पदार्थों की चुम्बकीय प्रवृत्ति + ve व बहुत अधिक होती है।
उत्तर:- लौह चुम्बकीय पदार्थ (Ferromagnetic Materials )
12. किन पदार्थों की आपेक्षिक चुम्बशीलता 1 से बहुत अधिक होती है।
उत्तर:- लौह चुम्बकीय पदार्थ
13. किन पदार्थों की चुम्बकीय प्रवृत्ति ताप पर जटिल ढंग से निर्भर करती है।
उत्तर:- लौह चुम्कीय पदार्थ
14. कौन से पदार्थ हिस्टेरिसस प्रद्रशित करते हैं।
उत्तर:- लौह चुम्बकीय पदार्थ
15. कौन से चुम्बकीय पदार्थ केवल ठोस होते हैं।
उत्तर:- लौह चुम्बकीय पदार्थ
चुम्बकीय क्षेत्र व चुम्बकीय विभव
16. किसी चुम्बक के चारों ओर का वब क्षेत्र जिसमें किसी चुम्बकीय ध्रुव द्वारा आकर्षण या प्रतिकर्षण का अनुभव किया जाता है, क्या कहलाता है।
उत्तर:- चुम्बक का चुम्बकीय क्षेत्र (Magnetic field)
17. चुम्बक में किस स्थान पर चुम्बकीय क्षेत्र प्रबल होता है।
उत्तर:- ध्रुवों के पास
18. चुम्बक में किन रेखाओं के पास-पास होने के कारण ध्रुवों पर चुम्बकीय क्षेत्र प्रबल होता है।
उत्तर:- चुम्बकीय बल रेखाए
19. चुम्बक में किस स्थान पर चुम्बकीय क्षेत्र दुर्बल होता है।
उत्तर:- ध्रुवों से दूर
20. चुम्बकीय क्षेत्र किस प्रकार की राशि है।
उत्तर:- सदिश राशि
21. चुम्बकीय क्षेत्र को किस संकेताक्षर से सूचित किया जाता है।
उत्तर:- B
22. किस क्षेत्र को चुम्बकीय प्रेरण (Magnetic flux density) भी कहा जाता है।
उत्तर:- चुम्बकीय क्षेत्र
23. चुम्बकीय क्षेत्र का SI मात्रक क्या होता है।
उत्तर:- न्यूटन / ऐंपियर- मीटर
24. चुम्बकीय क्षेत्र के अन्य मात्रक कौन से हैं ।
उत्तर:- वेबर / मीटर या टेसला
25. अन्नत से चुम्बकीय क्षेत्र के किसी बिन्दु तक प्रति एकांक उत्तरी ध्रुव को लाने के लिए जितना कार्य करना पड़ता हैं , उसे क्या कहा जाता है।
उत्तर:- उस बिन्दु का चुम्बकीय विभव (Magnetic potential )
चुम्बकीय बल रेखाएँ (Magnetic lines of Force)
26.चुम्बकीय क्षेत्र में खीचीं गई उन काल्पनिक वक्र रेखाओं को क्या कहते हैं जो चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा को प्रदर्शित करती हैं।
उत्तर:- चुम्बकीय बल रेखाएँ
27. कौन सी रेखाए बन्द वक्र (Closed curves) होती हैं।
उत्तर:- चुम्बकीय बल रेखाएं
28. क्या चुम्बकीय बल रेखाएं एक दूसरे को कटाती हैं।
उत्तर:- नहीं
29. चुम्बक के बाहर चुम्बकीय बल रेखाओं की दिशा क्या होती है।
उत्तर:- ध्रुव से दक्षिण ध्रुव की ओर
30. चुम्बक के भीत चुम्बकीय बल रेखाओं की दिशा क्या होती है।
उत्तर:- दक्षिण ध्रुव से उत्तर ध्रुव की ओर
31. यदि चुम्बकीय बल रेखाएं एक दुसरें को कटाती तो किस बिन्दु पर चुम्बकीय क्षेत्र के दो मान होते जो असम्भव है।
उत्तर:- कटान बिन्दु पर
32. चुम्बकीय बल रेखाए चुम्बक के किस ध्रुव में किसी भी कोण पर प्रवेश कर सकती है।
उत्तर:- दक्षिण ध्रुव
33. चुम्ब्कीय बल रेखाएं चुम्बक के किस ध्रुव से किसी भी कोण पर बाहर आ सकती हैं।
उत्तर:- उत्तर
प्रकाश वैद्युत प्रभाव
34. किस सिद्धान्त के अनुसार, प्रकाश ऊर्जा के पैकेट्स के रुप में चलता हैं।
उत्तर:- प्रकाश का कण सिद्धान्त
35. प्रकाश ऊर्जा के जिन पैकेट्स के रुप में चलता हैं, उन्हें क्या कहा जाता है।
उत्तर:- फोटोन्स
36. प्रकाश के फोटन्स की ऊर्जा प्रकाश के किस गुण पर निर्भर करती हैं।
उत्तर:- प्रकाश की आवृत्ति
37. जब उच्च आवृत्ति का प्रकाश किसी धात्विक सतह पर पड़ता है तो उस धातु की सतह से इलेक्ट्रानों का निकलना शुरु हो जाता हैं , इस घटना को क्या कहा जाता है।
उत्तर:- प्रकाश वैद्युत प्रभाव (Photoelectric effect)
38. कौन से पदार्थ विद्युत चुम्बकीय विकिरण (Electro Magnetic Radiation) जैसे X-किरण , पराबैगनी किरण, दृश्य प्रकाश) में प्रकाश वैद्युत प्रभाव दर्शाते हैं।
उत्तर:- अधिकांश धातुएं
39. प्रकाश वैद्युत प्रभाव से जो इलेक्ट्रान निकलते हैं, उन्हें क्या कहा जाता है।
उत्तर:- प्रकाश इलेक्ट्रान (Photoelectron)
40. दृश्य प्रकाश का उपयोग किस पदार्थ पर प्रकाश वैद्युत प्रभाव दिखाता हैं।
उत्तर:- केवल क्षारीय धातु पर
41. किन किरणों का प्रयोग करने पर लगभग सभी धातुएं प्रकाश वैद्युत प्रभाव दिखाती हैं।
उत्तर:- X-किरणों का
42. प्रकाश वैद्युत प्रभाव की खोज किस जर्मन भौतिकविज्ञानी ने 1887 में की थी ।
उत्तर:- हेनरीच हर्टज (Heinrich Hertz)
43. प्रकाश वैद्युत प्रभाव को अन्य किस नाम से जाना जाता है।
उत्तर:- हर्टज प्रभाव (Hertz effect)
44. किस महान भौतिकविज्ञान ने मैक्स प्लांक (Max Planck) द्वारा प्रतिपादित क्वांटम थ्योरी (Quantum theory) को आधार मानकर प्रकाश वैद्युत प्रभाव की सटीक व्याख्या की।
उत्तर:- अल्बर्ट आइस्टीन
45. किस विज्ञानी के अनुसार प्रकाश ऊर्जा छोट- छोटे पैकेट के रुम में चलता है जिन्हे फोटोन या क्वांटम (Photon or Quantum) कहते हैं।
उत्तर:- मैक्स प्लांक
46. किसी धातु पृष्ट से इलेक्ट्रान को बाहर निकलने में जितनी ऊर्जा व्यय होती है, उसे क्या कहा जाता है।
उत्तर:- धातु का कार्य फलन (Work Function)
47. किस सिद्धान्त से स्पष्ट होता है कि सतह से निकलने वाले इलेक्ट्रानों की गतिज ऊर्जा महत्तम होती है।
उत्तर:- प्रकाश वैद्युत सिद्धान्त
48. प्रकाश वैद्युत सिद्धान्त किस भौतिकविज्ञानी ने प्रतिपादित किया ।
उत्तर:- अल्बर्ट आइस्टीन
द्रव्य या पदार्थ
1. जो स्थान घेरता है तथा जिसमें भार होता है, वह क्या कहलता है।
उत्तर:- द्रव्य या पदार्थ (Matter)
2. द्रव्य किन तीन अवस्थाओं में पाए जाते हैं।
उत्तर:- ठोस, द्रव और गैस
3. द्रव की चौथी अवस्था किसे माना गया है।
उत्तर:- प्लाज्मा
4. पदार्थ की 5वीं अवस्था किसे माना गया है।
उत्तर:- बोस आइंस्टाइन कंडनसेट
5. द्रव्य की वह अवस्था क्या कहलाती है जिसमें उसका आकार तथा आयतन निश्चित होता है।
उत्तर:- ठोस (Solid)
6. द्रव्य की वह अवस्था क्या कहलाती है जिसमें उसका आयतन तो निश्चित होता है लेकिन आकार उस पात्र के आकार जैसा हो जाता है जिसमें वह रखा गया है।
उत्तर:- द्रव (Liquid)
7. द्रव्य की वह अवस्था क्या कहलाती है जिसमें उसका आयतन तथा आकार निश्चित नहीं होते लेकिन वे उस पात्र के आयतन व आकार जैसे हो जाते हैं जिसमें उसे रखा जाता है।
उत्तर:- गैस (Gas)
8. कौन से पदार्थ तीनों अवस्थाओं (ठोस, द्रव , गैस) में पाए जाते हैं।
उत्तर:- जल, गंधक व फास्फोरस
9. द्रव्य के कौन से तीन प्रकार होते हैं।
उत्तर:- तत्व ,यौगिक और मिश्रण
तत्व (Element)
10. समान प्रकार (समान परमाणु क्रमांक) के परमाणुओं से बने हुए शुद्ध पदार्थ को क्या कहते हैं।
उत्तर:- तत्व
11. वर्तमान में तत्व ज्ञात हैं ।
उत्तर:- 118
12. वर्तमान में जो 118 तत्व ज्ञात है, उनमें से कितने प्रकृति में पाए जाते हैं।
उत्तर:- 94 तत्व
13. वर्तमान में जो 118 तत्व ज्ञात हैं, उनमें से कितने सामान्य दशाओं में गैसे हैं।
उत्तर:- 11 (H,N,O,F,CI और 6 नोबेल गैस)
14. वर्तमान में जो 118 तत्व ज्ञात है, उनमें से कितने सामान्य दशाओं में द्रव हैं।
उत्तर:- 2 (ब्रोमीन व मर्करी)
15. वर्तमान में जो 118 तत्व ज्ञात , हैं उनमें से कितने सामान्य दशाओं में ठोस हैं।
उत्तर:- 105
16. कौन से ऐसे दो तत्व हैं जो कमरे के तापमान पर या ठीक उससे ऊपर ही पिघल जाते है, यहाँ तक कि वे हमारी हथेली में भी पिघल जाते हैं।
उत्तर:- सेसियम व गैलियम (Cs-Ga)
17. तत्वों को किन प्रमुख दो भागों में बाँटा गया है।
उत्तर:- धातु व अधातु
18. उच्च क्वथनांक व गलनांक किसमें पाया जाता है।
उत्तर:- धातुओं में
यौगिक (Compound)
19. दो या दो से अधिक तत्वों के निश्चित अनुपात में रासायनिक संयोग से मिलने पर बनने वाले पदार्थ को क्या कहते हैं।
उत्तर:- यौगिक
20. भौतिक विधियो द्वारा किस पदार्थ को उसके अवयवों में विघटित नहीं किया जा सकता हैं।
उत्तर:- यौगिक
21. किस पदार्थ के गुण उसके अवयवों के गुणों से भिन्न होते हैं।
उत्तर:- य़ौगिक
22. किस पदार्थ के प्रत्येक भाग का संगटन समान होता है अत: यह एक समांगी द्रव्य है।
उत्तर:- यौगिक
23. किन पदार्थों के गलनांक तथा क्वथनांक निश्चित होते हैं।
उत्तर:- यौगिक
24. यौगिक के दो विभिन्न प्रकार कौन से हैं।
उत्तर:- कार्बनिक व अकार्बनिक
लवण (Salt)
25. जिस यौगिक के रासायनिक संगघटन में क्षारीय और अम्लीय दोनों प्रकार के मूलक हैं, उसे क्या कहते हैं।
उत्तर:- लवण
26. किसी अम्ल की क्षारक से क्रिया कराने पर क्या होते हैं।
उत्तर:- लवण और जल
27. कौन से यौगिक (लगभग सभी) आयनिक ठोस हैं और सभी प्रबल विद्युत अपघट्य हैं।
उत्तर:- लवण
28. किसी अम्ल की क्षारक से अभिक्रिया कराने पर जो लवण बनता है,उसे क्या कहते हैं।
उत्तर:- सरल लवण
29. NaCl, Na2So4 ,KNO3 , NaHSO4, Na2HPO4 ,NaHCO3 आदि किस प्रकार के लवण के उदाहरण है।
उत्तर:- सरल लवण
30. दो सरल लवणों के संयोग से बने यौगिक क्या कहलाते हैं।
उत्तर:- द्विक लवण
31. कौन से लवण का अस्तित्व केवल ठोस अवस्था में होता है।
उत्तर:- द्विक लवण
32. FeSo4 (NH4)SO4 6H2O फिटकीर आदि किस प्रकार के लवण के उदाहरण हैं।
उत्तर:- द्विक लवण
33. दो सरल लवणों या सरल लवण और उदासीन अणुओं से बने वे लवण क्या कहलाते हैं जिनकी अस्तित्व ठोस अवस्था व विलयन, दोनों में बना रहता है।
उत्तर:- संकर लवण
मिश्रण (Mixture)
34. दो या दो अधिक किन्हीं भी पदार्थों को किसी भी अनुपात में मिलाने से जो पदार्थ बनता है, उसे क्या कहते है।
उत्तर:- मिश्रण
35. किन पदार्थों के अवयवों को भौतिक विधियों द्वारा पृथक किया जा सकता है ।
उत्तर:- मिश्रण
36. किन पदार्थों के क्वथनांक व गलनांक निश्चित नहीं होते तथा ये अपने अवयवों के गुण प्रदर्शित करते हैं।
उत्तर:- मिश्रण
37. मिश्रण कितने प्रकार के होते हैं।
उत्तर:- दो समांगी व विषमांगी
38. अवयवों को निश्चित अनुपात से किस प्रकार के मिश्रण का निर्माण होता है ।
उत्तर:- समांग मिश्रण (Homogeneous Mixture)
39. चीनी या नमक का जलीय विलयन, हवा आदि किस प्रकार के मिश्रण के उदाहरण हैं।
उत्तर:- समांग मिश्रण
40. अवयवों को निश्चित अनुपात में मिलाने से किस प्रकार के मिश्रण का निर्माण है।
उत्तर:- विषमांग मिश्रण (Hetrogeneous Mixture)
41. बारुद व कुहासा आदि किस प्रकार के मिश्रण के उदाहरण हैं।
उत्तर:- विषमांग मिश्रण
कोलॉइड (Colloids)
42. उस रासायनिक मिश्रण को क्या कहते हैं जिसमें एक वस्तु दूसरी वस्तु में समान रुप से परिक्षेपित (dispersed) होती है यानि छितरी रहती है।
उत्तर:- कलिल या कोलॉइड
43. किस प्रणाली की दो अलग प्रावस्थायें होती हैं पहली परिक्षेपण प्रावस्था (या आंतरिक प्रावस्था) और दूसरी सतत प्रावस्था (या परिक्षेपण माध्यम )।
उत्तर:- कलिल प्रणाली
44. किस विलयन में विलेय के कण, वास्तविक विलयन के विलेय के कणों से तो बड़े होते है लेकिन निलम्बन के विलेय के कणों से छोटे होते हैं।
उत्तर:- कोलीइडी विलयन
45. कौन से विलयन बहुत स्थाई होते हैं और अति सूक्षमदर्शी द्वारा देखे जा सकते हैं।
उत्तर:- कोलॉइजी विलयन
46. कौन से विलयन प्रकाश किरण को प्रकीर्णित कर देते हैं।
उत्तर:- कोलॉइडी विलनय
47. जब किसी कोलॉइडी मिश्रण पर प्रकाश पुंज डाला जाता है तो कोलॉइडी कण प्रकाश का प्रकीर्णन करतें हैं जिससे मार्ग में कोलॉइडी कण चमकने लगते हैं , इस घटना को क्या कहते हैं
उत्तर:- टिण्डल प्रभाव
टिण्डल प्रभाव व अपोहन क्रिया
1. किसी अंधेरे कमरे में जब प्रकाश की किरणें आती है तो किस प्रभाव के कारण हमें धूल के कण चमकते हुए दिखाई देते हैं।
उत्तर:- टिण्डल प्रभाव
2. सिनेमाघर में प्रोजेक्ट से पर्दे की ओर जाते हुए प्रकाश का दिखाई देना किस घटना का उदाहरण है।
उत्तर:- टिण्डल प्रभाव
3. उस प्रक्रिया को क्या कहते हैं जिसमें विसरण की विधि से किसी घुलनशील पदार्थ को एक झिल्ली द्वारा कोलाइडी तन्त्र से अलग किया जाता है।
उत्तर:- अपोहन (Dialysis)
4. किसी विलयन में उपस्थित हाइड्रोजन आयनों की ग्राम आयन प्रति लीटर मात्रा उस विलयन का क्या कहलती है।
उत्तर:- हाइड्रोजन आयन सान्द्रण
परमाणु संरचना
5. तत्व का वह सूक्ष्म कण क्या कहलाता है जिसमें उसके सभी गुण होते हैं और जो रासायनिक क्रिया में भाग लेता है।
उत्तर:- परमाणु (Atom)
6. तत्व का वह सूक्ष्म कण क्या कहलाता है जो स्वतन्त्र अवस्था में रह सकता है।
उत्तर:- अणु (Molecule )
इलेक्ट्रान प्रोटान न्यूट्रान क्या हैं
7. किसी अणु में उपस्थित परमाणुओं की कुल संख्या क्या कहलाती है।
उत्तर:- परमाणुकता
8. परमाणु की संरचना के बारे में सर्वप्रथम किसने 1808 में अपना सिद्धान्त दिया और परमाणु को अविभाज्य कहा ।
उत्तर:- जान डाल्टन
9. सर्वप्रथम किसने सुझाव दिया कि परमाणु है तथा आवेशित कणों से मिलकर बना है।
उत्तर:- जे.जे थॉमसन
10. सर्वप्रथम किसने परमाणु की संरचना का एक प्रारुप दिया ।
उत्तर:- अर्नेस्ट रदरफोर्ड
11. परमाणु किन तीन मूल कणों से मिलकर बना है।
उत्तर:- इलेक्ट्रान, प्रोटान व न्यूट्रान
12. परमाणु में इलेक्ट्रान, प्रोटान और न्यूट्रान के अलावा और कौन से अस्थायी कण (Sub atomic particles) भी होते हैं।
उत्तर:- पॉजिट्रान, मेसान, न्यूट्रिनो व एंटी न्यूट्रिनी और एंटी प्रोटॉन
इलेक्ट्रान (-1e0)
13. इलेक्ट्रान की खोज किसने 1897 ई. में की थी ।
उत्तर:- जे . जे थॉमसन
14. किसी तत्व के परमाणु में इलेक्ट्रानों की संख्या नाभिक में उपस्थित किन कणों की संख्या के बराबर होती है।
उत्तर:- प्रोटान
15. जब एक विसर्जन नलिका में कम दाब पर एक वैद्युत कुचालक गैस को उच्च वोल्टेज धारा के दो इलेक्ट्रोड के बीच प्रवाहित किया जाता है, तो किस आवेश वाले कणों की धारा कैथोड से ऐनोड की ओर प्रवाहित होती है।
उत्तर:- ऋणावेशित कणों की धारा
16. कैथोड स ऐनोड की ओर प्रवाहित होने वाली ऋणावेशित कणों की धारा को क्या कहते हैं।
उत्तर:- कैथोड किरणें
17. कौन सी किरणें धातु की पतली पन्नी में तापदीप्ति पैदा करती हैं।
उत्तर:- कैथोड
18. कैथोड किरणें कौन सी किरणें उत्पन्न करती हैं।
उत्तर:- X किरणें
19. परमाणु के किस कण का द्रव्यमान 9.1093910-31 ग्राम होता है।
उत्तर:- इलेक्ट्रान
20. परमाणु के किस कण पर 1.6 10-19 कूलाम आवेश होता है।
उत्तर:- इलेक्ट्रान
21. परमाणु के किस कण के लिए e/m का मान = 1.759108 कूलाम / ग्राम होता है।
उत्तर:- इलेक्ट्रॉन
प्रोटॉन (1H1, H .p)
22. प्रोटान की खोज कि अंग्रेज विज्ञानी ने 1909 मं की थी ।
उत्तर:- अर्नेस्ट रदरफोर्ड
23. 1886 में किसने परमाणु में धनावेशित कणों की उपस्थिति प्रदर्शित की थी ।
उत्तर:- ई.गोल्डस्टीन
24. जब विसर्जन नलिका में छिद्रित कैथोड लिया जाता है , तो उच्च वोल्टता उत्पन्न करने पर कैथोड किरणों की विपरीत दिशा से किस आवेश वाले कणों की एक धारा चलती है।
उत्तर:- धनावेशित कणों की धारा
25. कैथोड किरणों की विपरीत दिशा से चलने वाली धनावेशित कणों की धारा को क्या कहते हैं।
उत्तर:- ऐनोड किरणें
26. परमाणु के किस कण पर 1.610-19 कूलाम आवेश होता है।
उत्तर:- प्रोटॉन
27. परमाणु के किस कण का द्रव्यमान 1.67210-27 ग्राम होता है।
उत्तर:- प्रोटॉना
28. परमाणु के किस कण के लिए e/m का मान = 9.579104 कूलॉम/ग्राम होता है।
उत्तर:- प्रोटॉन
न्यूट्रान (0n1)
29. सन 1932 में किस अंग्रेज विज्ञानी ने न्यूट्रान की खोज की थी ।
उत्तर:- जेम्स चैडविक
30. बेरिलियम तथा अन्य परमाणु पर तीव्र गति वाले कणों की बम वर्षा करने पर उसमें निकले आवेशिरहित कण क्या कहलाते हैं।
उत्तर:- न्यूट्रॉन
31. परमाणु के कौन से कण उदासीन होते हैं तथा इनका आवेश शून्य होता है।
उत्तर:- न्यूट्रॉन
32. परमाणु के किस कण का द्रव्यमान 1.67479310-27 ग्राम होता है।
उत्तर:- न्यूट्रॉन
33. न्यूट्रॉन की त्रिज्या कितनी होती है।
उत्तर:- लगभग 10-13 सेमी
नाभिक (Nucleus)
34. किस अंग्रेज विज्ञानी ने ᾳ कणों के विक्षेपण अध्ययन के आधार पर परमाणु के नाभिक की खोज की थी ।
उत्तर:- अर्नेस्ट रदरफोर्ड
35. परमाणु के नाभिक में कौन से कण होते हैं।
उत्तर:- न्यूट्रान तथा प्रोटॉन
36. नाभिकीय कणों न्यूट्रॉन तथा प्रोटॉन को सामूहिक रुप से क्या कहते हैं।
उत्तर:- न्यूक्लिऑन
37. किसके सिद्धान्त के अनुसार परमाणु का अधिकांश स्थान रिक्ति है जिसके कारण अधिकतर ᾳ कण उसमें से निकल जाते हैं ।
उत्तर:- अर्नेस्ट रदरफोर्ड
38. परमाणु के भीतर एक धनावेशित केन्द्र होता है जिससे धनावेशित ᾳ कण प्रतिकर्षित होकर विभिन्न कोणों में विक्षेपित हो जाते हैं, इस भारी धनावेशित पिण्ड को क्या कहते हैं।
उत्तर:- नाभिक
39. परमाणु के आकार की तुलना में कौन सा पिण्ड बहुत छोटा एवं दृढ़ होता है।
उत्तर:- नाभिक
40. परमाणु से निकलने वाले कौर से कण बहुत ही कम संख्या में अपने मार्ग में वापस लौटते हैं।
उत्तर:- ᾳ कण
मोल अवधारणा (Mole Concept)
41. वह संख्या जो 12 ग्राम कार्बन-12 में उपस्थित अणुओं की संख्या के बराबर हो क्या कहलाती है।
उत्तर:- मोल (Mole or Mol)
42. प्रायोगिक रुप में अणुओं के स्थान पर क्या लिखा जाता है।
उत्तर:- मोल
43. 1 मोल 6.0221023 संख्या के बराबर होता है, यह संख्या क्या कहलाती है।
उत्तर:- आवोगाद्रो संख्या (Avogadro’s Number)
44. कौन सी संख्या 12 ग्राम कार्बन-12 में उपस्थित परमाणुओं की संख्या को दर्शाती है।
उत्तर:- आवोगाद्रो संख्या
परमाणु व अणु भार (Atomic and Molecular Weight )
45. किसी तत्व की कौन सी संख्या यह प्रदर्शित करती है कि उस तत्व के एक परमाणु का औसत भार 12 द्रव्यमान संख्या वाले कार्बन के एक परमाणु के 1/12 से कितने गुना भारी है।
उत्तर:- परमाणु भार
46. परमाणु भार इकीई को किस संकेताक्षर से प्रदर्शित करते हैं।
उत्तर:- किसी तत्व के परमाणु भार को यदि ग्राम में व्यक्त किया जाए तो वह क्या कहलाता है।
उत्तर:- ग्राम परमाणु भार
47. किसी तत्व का 1 ग्राम परमाणु उस तत्व के किस गुण को प्रदर्शित करता है।
उत्तर:- ग्राम परमाणु भार
48. किसी तत्व या यौगिक की कौन सी संख्या यह प्रदर्शित करती है कि उस तत्व या यौगिक के एक अणु का औसत भार 12 द्रव्यमान संख्या वाले कार्बन के एक परमाणु के 1/12 से कितने गुना भारी है।
उत्तर:- अणु भार
परमाणु क्रमांक (Atomic Number)
1. परमाणु क्रमांक का विचार किस विज्ञानी ने दिया था ।
उत्तर:- मोसले
2. परमाणु क्रमांक नाभिक में उपस्थित किन कणों की संख्या के बराबर होता है।
उत्तर:- प्रोटॉन
3. परमाणु क्रमांक को किस अन्य नाम से जाना जाता है।
उत्तर:- परमाणु संख्या
4. नाभिक में उपस्थित किन कणों की संख्या वही होती है जो इलेक्ट्रानों की संख्या होती है।
उत्तर:- प्रोटॉन
द्रव्यमान संख्या (Mass Number)
5. किसी परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटॉनों तथा न्यूट्रॉनों की संख्या के योग को क्या कहते है।
उत्तर:- परमाणु की द्रव्यमान संख्या
6. परमाणु की द्रव्यमान संख्या उसके इलेक्ट्रानों की संख्या और किस कण की संख्या के योग के बराबर होती है।
उत्तर:- न्यूट्रॉन
7. परमाणु की द्रव्यमान संख्या उसकी किस संख्या और न्यूट्रॉनो की संख्या के योग के बराबर होती है।
उत्तर:- परमाणु संख्या
8. किसी तत्व का परमाणु भार उसकी किस संख्या के लगभग बराबर होता है।
उत्तर:- द्रव्यमान संख्या
9. कौन सी संख्या एक भिन्नात्मक संख्या है क्योंकि इलेक्ट्रॉनों, प्रोटॉन और न्यूट्रॉनों के द्रव्यमानों का योग भिन्नात्मक है।
उत्तर:- परमाणु भार
10. कौन सी संख्या एक पूर्णांक होती है।
उत्तर:- द्रव्यमान संख्या
परमाणु क्या है
परमाणु संख्या
11. परमाणु भार किन परमाणुओं के औसत द्रव्यमान के बराबर होता है।
उत्तर:- समस्थानिक
समस्थानिक (Isotopes)
12. एक ही तत्व के विभिन्न परमाणु जिनकी परमाणु संख्या समान हो ,परन्तु परमाणु द्रव्यमान अलग, हों, क्या कहलाते हैं।
उत्तर:- सम्स्थानिक
13. समस्थानिक की खोज किन विज्ञानियों ने की थी ।
उत्तर:- फजान तथा सोडी
14. समस्थानिकों के कौन से गुण समान होते हैं।
उत्तर:- रासायनिक गुण
15. समस्थानिकों के कौन से गुण भिन्न होते हैं।
उत्तर:- भौतिक गुण
16. सबसे अधिक समस्थानिकों वाला तत्व कौन सा है।
उत्तर:- पोलोनियम
17. हाइड्रोडन के रेडियो सक्रिय समस्थानियको को क्या कहते हैं।
उत्तर:- ट्राइटियम
समभारी (Isobars)
18. ऐसे परमाणु जिनकी द्रव्यमान संख्या समान, किन्तु परमाणु क्रमांक भिन्न –भिन्न होते हैं , क्या कहलाते हैं।
उत्तर:- समभारी
19. 1H3 और 2He3, 18Ar40, 19K40 और 20Ca40 , 52Te130 ,56Ba130 और 54Xe130 किस प्रकार परमाणुओं के उदाहरण हैं।
उत्तर:- समभारी
समन्यूट्रानिक (Isotones)
20. ऐसे परमाणु जिनमें न्यूट्रॉनों की संख्या समान, किन्तु द्रव्यमान संख्या भिन्न भिन्न होती हैं , क्या कहलाती हैं।
उत्तर:- समन्यूट्रानिक
21. 1H3 और 2He4, 15P31 और 16S32 , 19K39 और 20Ca40 किस प्रकार के परमाणओं के उदाहरण हैं ।
उत्तर:- समन्यूट्रॉनिक
समइलेक्ट्रानिक (Isoelectronic)
22. जिन आयनों और परमाणुओं में इलेक्ट्रानों की कुल संख्या बराबर होती है, उन्हें क्या कहते है।
उत्तर:- समइलेक्ट्रानिक
Focus key of this post
सर्वाधिक महत्वपूर्ण टापिक परमाणु क्रमांक, परमाणु भार, परमाणु द्रव्यमान किसे कहते हैं
23. किन आयनों और परमाणुओं के इलेक्ट्रानिक विन्यास एक जैसे होते हैं।
उत्तर:- समइलेक्ट्रानिक
परमाणु में इलेक्ट्रान तथा प्रोटॉन की व्यवस्था
24. सर्वप्रथम किसके परमाणु मॉडल प्रकाश में आए जो परमाणु में इलेक्ट्रॉन व प्रोटॉन की व्यवस्था समझाने में असफल रहे।
उत्तर:- थॉमसन व रदरफोर्ड
25. किस डैनिश भौतिक विज्ञानी ने रदरफोर्ड के नाभिकिय मॉडल के दोषों को प्लांक के क्वाण्टम सिद्धान्त की सहायता से दूर किया ।
उत्तर:- नील्स बोर
26. किस वैज्ञानिक ने बताया कि इलेक्ट्रान नाभिक के चारों ओर बन्द व स्थिर वृत्तीय कक्षा में चक्कर लगाते हैं।
उत्तर:- नील्स बोर
27. किसका सिद्धान्त पदार्थ की द्वैती प्रकृति तथा अनिश्चितता सिद्धान्त के कारण असफल रहा।
उत्तर:- नील्स बोर
28. किसने एक कण, जैसे इलेक्ट्रॉन , से सम्बन्धित तरंग के लिए एक समीकरण दी जो परमाणु के आधुनिक मॉडल का जन्मदाता है।
उत्तर:-श्रोडिंजर
29. 1924 में किसने बताया कि जिस तरह प्रकाश , जोकि सामान्यत: तरंग है, कण की भाँति व्यवहार करता है , उसी तरह पदार्थ भी, जोकि सामान्यत: विविक्त कणों द्वारा निर्मित होता है, उपयुक्त परिस्थितियों में तरंगो के गुण प्रदर्शित कर सकता है।
उत्तर:- लुईस डी ब्रॉग्ली
30. किसने बताया कि प्रकाश तथा अन्य विद्युत चुम्बकीय विकिरणों की द्वैती प्रकृति की तरह पदार्थ भी तरंग तथा कण दोनों ही प्रकार के गुण दिखाते हैं।
उत्तर:- लुईस डी- ब्रॉग्ली
31. 1927 में किसने अनिश्चिता का सिद्धान्त प्रतिपादित किया जिसके अनुसार ‘‘किसी गतिशील अति सूक्ष्म कण की स्थिति और वेगत, दोनों का एक साथ बिल्कुल स्टीक पता लगाना असम्भव है’’।
उत्तर:- हाइजेनबर्ग
कक्षक (Orbital)
32. किसी परमाणु में नाभिक के बाहर के वे त्रिविम क्षेत्र जिनमें इलेक्ट्रान पाए जाने की सम्भावना अधिकतम होती है, क्या कहलाते हैं।
उत्तर:- कक्षक
33. परमाणु का बाह्रा कोश क्या कहलाता है।
उत्तर:- संयोजी कोश
34. बाह्रा कोश के इलेक्ट्रान क्या कहलाते हैं।
उत्तर:- संयोजी इलेक्ट्रान
35. एक बाह्रा कक्षक में अधिकतम कितने इलेक्ट्रॉन रह सकते हैं।
उत्तर:- दो इलेक्ट्रॉन
36. किसी परमाणु की दूसरी कक्षा में अधिकतम कितने इलेक्ट्रॉन रह सकते हैं।
उत्तर:- 8
37. परमाणु कक्षकों को अन्य किस नाम से जाना जाता है।
उत्तर:- कोश (Shells)
38. परमाणु कक्षकों या कोशों को किन संकेताक्षरों से दर्शाते हैं ।
उत्तर:- K, L, M, N
39. परमाणु कक्षकों से कौन से क्षेत्र बनते हैं।
उत्तर:- उपकोश (Subshells)
40. उपकोशों को अन्य किस नाम से जाना जाता है।
उत्तर:- उप ऊर्जा स्तर
41. किसी कोश में उपकोशों की कुल संख्या किस संख्या के बराबर होती है।
उत्तर:- मुख्य क्वाण्टम संख्या
42. किस नियम के अनुसार परमाणुओं के उपकोशों में इलेक्ट्रानों ऊर्जा के बढ़ते हुए क्रम में भरे जाते हैं।
उत्तर:- ऑफबॉ नियम
तत्वों का आवर्ती वर्गीकरण
43. तत्वों और यौगिकों का सरल और क्रमबद्ध अध्ययन करने के लिए गुणों में समानता के अनुसार विभिन्न तत्वों को समूहों में वर्गीकृत करना क्या कहलाता है।
उत्तर:- तत्वों का आवर्ती वर्गीकरण
44. तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुणों का सम्बन्ध परमाणु भारों से स्थापित करके किसने एक आवर्त नियम दिया ।
उत्तर:- मेण्डलीफ (1871)
45. मेण्डलीफ द्वारा तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुणों का सम्बन्ध परमाणु भारों स्थापित कर दिए गए नियम को क्या कहते हैं।
उत्तर:- मेण्डलीफ का आवर्त नियम
46. किन नियम के अनुसार, ‘‘तत्वों के भौतिक एवं रासानिक गुण उनके परमाणु भारों के आवर्ती फलन होते हैं’’।
उत्तर:- मेण्डलीफ का आवर्त नियम
47. किसने 1913 में आधुनिक आवर्त नियम दिया।
उत्तर:- मोजले
48. मोजले द्वारा दिए गए आधुनिक आवर्त नियम को किस अन्य नाम से जाना जाता है।
उत्तर:- मेण्डलीफ का आधुनिक आवर्त नियम
मोजले का आधुनिक आवर्त नियम क्या है (मोजले का नियम)
1. किस नियम के अनुसार, ‘‘ तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुण उनके परमाणु क्रमांको के आवर्ती फलन होते हैं’’।
उत्तर:- मोजले का आधुनिक आवर्त नियम
2. किसी परमाणु के नाभिक व बाहरी कोश के इलेक्ट्रानों के बीच की दूरी उस परमाणु की क्या कहलाती हैं।
उत्तर:- परमाणु त्रिज्या (Atomic Radius)
3. गैसीय अवस्था में किसी तत्व के एक विलगित परमाणु में से एक इलेक्ट्रान को बाहर निकाल देने में जितनी ऊर्जा की आवश्यक्ता होती है, उसे क्या कहते हैं।
उत्तर:- उस तत्व की आयनन विभव (Ionisation Potential)
4. गैसीय अवस्था में किसी तत्व के एक परमाणु द्वारा एक अतिरिक्ति इलेक्ट्रान ग्रहण करने की क्रिया में उत्सर्जित ऊर्जा को क्या कहते हैं।
उत्तर:- उस तत्व की इलेक्ट्रान बन्धुता (Electron Affinity)
5. किसी आवर्त में बाए से दाए जाने पर तत्वों के कौन से गुण बढ़ते हैंऽ
उत्तर:- ऑक्सीकारक गुण
6. किसी आवर्त में बाएँ से दाए जाने पर तत्वों के कौन से गुण घटते हैं ।
उत्तर:- अपचायक गुण
मोजले का आधुनिक आवर्त नियम
7. किसी समूह में ऊपर से नीचे जाने पर तत्वों के कौन से गुण बढ़ते हैं।
उत्तर:- अपचायक गुण
8. परमाणु का बाह्रा कोश क्या कहलाता है।
उत्तर:- संयोजी कोश
9. बाह्रा कोश के इलेक्ट्रान क्या कहलाते है।
उत्तर:- संयोजी इलेक्ट्रान
10. एक बाह्रा कक्षक में अधिकतम कितने इलेक्ट्रान रह सकते हैं।
उत्तर:- दो इलेक्ट्रान
11. किसी परमाणु की दूसरी कक्षा में अधिकतम कितने इलेक्ट्रानों रह सकते हैं।
उत्तर:- 8
12. परमाणु कक्षकों को अन्य किस नाम से जाना जाता है।
उत्तर:- कोश (Shells)
13. परमाणु कक्षकों या कोशों को किन संकेताक्षरों से दर्शाते हैं।
उत्तर:- K,L,M,N
14. परमाणु कक्षको से कौन से क्षेत्र बनते हैं।
उत्तर:- उपकोश (Subshells)
15. उपकोशों को अन्य किस नाम से जाना जाता है।
उत्तर:- उप-ऊर्जा स्तर
16. किसी कोश में उपकोशों की कुल संख्या किस संख्या के बराबर होती है।
उत्तर:- मुख्य क्वाण्टम संख्या
17. किस नियम के अनुसार परमाणुओं के उपकोशों इलेक्ट्रानों ऊर्जा के बढ़ते हुए क्रम में भरे जाते हैं।
उत्तर:- ऑफबाउ नियम
तत्वों का आवर्ती वर्गीकरण
18. तत्वों और यौगिकों का सरल और क्रमबद्ध अध्ययन करने के लिए गुणों में समानता के अनुसार विभिन्न तत्वों समूहों में वर्गीकृत करना क्या कहलाता है।
उत्तर:- तत्वों का आवर्ती वर्गीकरण
19. तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुणों का सम्बंध परमाणु भारों से स्थापित करके किसने एक आवर्त नियम दिया ।
उत्तर:- मेण्डलीफ (1871)
20. मेण्डलीफ द्वारा तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुणों का सम्बन्ध परमाणु भारों से स्थापित कर दिए गए नियम को क्या कहते हैं।
उत्तर:- मेंण्डलीफ का आवर्त नियम
21. किस नियम के अनुसार, ‘‘तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुण उनके परमाणु भारों के आवर्ती फलन होते हैं’’ ।
उत्तर:- मेण्डलीफ का आवर्त नियम
22. किसने 1913 में आधुनिक आवर्त नियम दिया ।
उत्तर:- मोजले
23. मोजले द्वारा दिए गए आधुनिक आवर्त नियम को किस अन्य नाम से जाना जाता है।
उत्तर:- मेण्डलीफ का आधुनिक आवर्त नियम
24. किस नियम के अनुसार, ‘‘तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुण उनके परमाणु क्रमांकों के आवर्ती फलन होते हैं’’।
उत्तर:- मोजले का आधुनिक आवर्त नियम
25. किसी परमाणु के नाभिक व बाहरी कोश के इलेक्ट्रानों के बीच की दूरी उस परमाणु की क्या कहलाती है।
उत्तर:- परमाणु त्रिज्या (Atomic Radius)
26. गैसीय अवस्था मे किसी तत्व के एक विलगति परमाणु में से एक इलेक्ट्रान को बाहर निकाल देने में जितनी ऊर्जा की आवश्यक्ता होती है, उसे क्या कहते है।
उत्तर:- उस तत्व का आयनन विभव
27. गैसीय अवस्था में किसी तत्व के एक परमाणु द्वारा एक अतिरिक्ति इलेक्ट्रान ग्रहण करने की क्रिया में उतसर्जित ऊर्जा को क्या कहते हैं।
उत्तर:- उस तत्व की इलेक्ट्रान बन्धुता (Electron Affinity)
28. किसी आवर्त में बाए से दाए जाने पर तत्वों के कौन से गुण बढते हैं।
उत्तर:- आक्सीकारक गुण
29. किसी आवर्त में बाए से दाए पर तत्वों के कौन से गुण घटते हैं।
उत्तर:- अपचायक गुण
30. किसी समूह में ऊपर से नीचे जाने पर तत्वों के कौन से गुण बढ़ते हैं।
उत्तर:- अपचायक गुण
31. किसी समूह में ऊपर से नीचे जाने पर तत्वों के कौन से गुण घटते हैं।
उत्तर:- ऑक्सीकारक गुण
s-ब्लॉक के तत्व (s-Block Elements)
32. हाइड्रोजन, क्षारीय धातुए तथा मृदा धातुए किस ब्लॉक के तत्व कहलाते हैं।
उत्तर:- s-ब्लॉक
33. आवर्त सारणी का प्रथम तत्व कौन सा है।
उत्तर:- हाइड्रोजन
34. प्रथम समूब में किस तत्व को छोड़कर शेष सभी तत्व धातु हैं।
उत्तर:- हाइड्रोजन
35. प्रथम समूह के धातु तत्वों को क्या कहा जाता है।
उत्तर:- क्षारीय धातु
36. क्षारीय धातुओं में मुख्य रुप से कौन से तत्व शामिल हैं।
उत्तर:- लिथियम, पौटैशियम , सोडियम व सीसियम
37. क्षारीय धातुओं की वायु तथा जल से रक्षा करने के लिए इन्हें किस द्रव में रखा जाता है।
उत्तर:- मिट्टी के तेल
38. कौन सी धातुए चाँदी के समान चमकीली व हल्की होती हैं तथा आसानी से चाकू द्वारा काटी जा सकती है।
उत्तर:- क्षार धातुए
39. क्षारीय धातुओं में सबसे कठोर धातु कौन सी है।
उत्तर:- लीथियम
40. भू-पर्पटी में क्षार धातुओं में से किसकी बाहुल्यता होती है।
उत्तर:- सोडियम
p-ब्लॉक के तत्व (p-Block Elements)
41. आवर्त सारणी के किन समूहों के तत्वों को p-ब्लॉक के तत्व कहते हैं।
उत्तर:- समूह 13,14,15,16,17 व 18
समूह 13 के तत्व
42. किस समूह के तत्वों में मुख्य रुप से बोरॉन , ऐल्युमीनियम , गैनीलियम और थैलियम शामिल हैं।
उत्तर:- समूह 13
43. समूह 13 के तत्वों में किसे छोड़कर सभी धातु है।
उत्तर:- बोरॉन
44. किस तत्व को सुहागा या टिन्कल भी कहते है।
उत्तर:- बोरेक्स
45. किसका उपयोग रंग बंधक के रुप में रंगाई और छपाई में होता है।
उत्तर:- ऐल्युमिनियम सल्फेट
46. जल को शुद्ध करने में किसका प्रयोग करते हैं।
उत्तर:- फिटकरी
47. किसकी स्कन्दन शक्ति अधिक होती है और इसका उपयोग बहते हुए खून को रोकने में किया जाता है।
उत्तर:- फिटकरी
1. कार्बन, सिलिकॉन , जर्मेनियम, टिन तथा लेड किस समूह के तत्व हैं।
उत्तर:- समूह 14
2. समूह 14 के तत्वों में किसको छोड़कर बाकी सभी में अपरुपता का गुण पाया जाता है।
उत्तर:- लेड (काँच)
3. हीरा तथा ग्रेफाइट किस तत्व के क्रिस्टलीय अपररुप हैं।
उत्तर:- कार्बन
4. कार्बन के अक्रिस्टलीय अपररुप कौन से हैं।
उत्तर:- कोक, चारकोल, कोयला
5. कार्बन का कौन सा अपररुप सर्वाधिक कठोर पदार्थ है।
उत्तर:- हीरा
D block element list
D block element list
6. कार्बन का कौन सा अपररुप उच्चतम गलनांक दर्शाता है।
उत्तर:- हीरा
7. समूह 14 का कौन सा तत्व SiO2 के रुप में रेत तथा क्वार्टज में पाया जाता है।
उत्तर:- सिलिकॉन
8. किस तत्व का उपयोग स्नेहक (Lubricant), रोधी पदार्थ (Insulators) व रक्षी आलेप आदि के रुप में करते हैं।
उत्तर:- सिलिकान
9. समूह 14 का कौन सा तत्व कठोर , भंगुर , पारदर्शी अक्रिस्टलीय ठोस अथवा अतिशीतित द्रव होता है।
उत्तर:- लेड (काँच)
10. मृदु काँच (Soft glass) किस प्रकार का काँच होता है।
उत्तर:- साधारण काँच
11. किस काँच को सोड़ा या खिड़की काँच कहते है।
उत्तर:- मृदु काँच
समूह 15 के तत्व
12. नाइट्रोजन, फास्फोरस, आर्सेनिक, ऐन्टिमनी व बिस्मथ किस समूह में शामिल हैं।
उत्तर:- समूह 15
13. समूह 15 के तत्वों में किसको छोड़कर बाकी सभी अपररुपता प्रदर्शित करते हैं।
उत्तर:- बिस्मथ
14. कौन सा तत्व समूह 15 परिवार का पृथ्वी के सतह पर सबसे अधिक पाया जाने वाला तत्व है।
उत्तर:- फॉस्फोरस
15. कौन सा तत्व सभी जीव-जन्तुओं और पेड़ पौधों का एक आवश्यक अवयव है।
उत्तर:- फॉस्फोरस
16. कौन सा तत्व हड्डियों और दाँतों में फॉस्फोरस कैल्शियम फॉस्फेट के रुप में होता है।
उत्तर:- फॉस्फोरस
17. दियासलाई बनाने में किसका उपयोग होता है।
उत्तर:- लाल फॉस्फोरस और फॉस्फोरस ट्राइसल्फाइट
18. किस प्रकार क फॉस्फोरस का प्रयोग चुहे मारने की दवा बनाने में किया जाता है।
उत्तर:- सफेद फॉस्फोरस
19. कौन सा तत्व सभी विस्फोट पदार्थों का आवश्यक तत्व है।
उत्तर:- नाइट्रोजन
20. किस तत्व से यूरिया व अन्य उर्वरक बनाए जाते हैं।
उत्तर:- नाइट्रोजन
समूह 16 के तत्व
21. समूह 16 के तत्वों को क्या कहा जाता है।
उत्तर:- ऑक्सीजन परिवार के तत्व
22. ऑक्सीजन परिवार के तत्वों में ऑक्सीजन के अलावा और कौन से तत्व शामिल हैं।
उत्तर:- सल्फर, सिलिनियम, टैल्यूरियम और पोलोनियम
23. सल्फर से बना कौन सा अम्ल द्विक्षारीय अम्ल है।
उत्तर:- सल्फ्यूरिक अम्ल
24. वायुमंडल के ऊपरी भाग में पराबैंगनी किरणों के प्रभाव से कौन से गैस बनती है।
उत्तर:- ओजोन
25. ओजोन गैस समूह 16 के किस तत्व का एक रुप है।
उत्तर:- ऑक्सीजन
26. कौन सी गैस पराबैंगनी किरणों को नीचे आने से रोकती है।
उत्तर:- ओजोन
27. वायुमण्डलीय में किस तत्व के ऑक्साइडों के कारण अम्ल वर्षा होती है।
उत्तर:- सल्फर
28. कौन सी गैस विरंजक का कार्य करती है।
उत्तर:- सल्फर डाईऑक्साइड
29. किस तत्व का प्रयोग उर्वरकों तथा विस्फोटकों के बनाने में किया जाता है।
उत्तर:- सल्फर
समूह 17 के तत्व
समूह 17 के तत्वों को क्या कहा जाता है।
उत्तर:- हैलोजन परिवार के तत्व
31. हैलोजन परिवार के कौन – कौन से तत्व शामिल हैं।
उत्तर:- फ्लोरीन, क्लोरीन, ब्रोमीन, आयोडीन और ऐस्टेटीन
32. हैलोजन परिवार का कौन सा तत्व आवर्त सारणी का सबसे अधिक विद्युत ऋणात्मक तत्व है।
उत्तर:- फ्लोरीन
33. किस हैलोजन तत्व की इल्क्ट्रान बंधुता सबसे उच्च होती है।
उत्तर:- क्लोरीन
34. MnO2, KMnO4, K2Cr2O7 आदि द्वारा HCL के ऑक्सीकरण से कौन सी गैस बनाई जाती है।
उत्तर:- क्लोरीन
समूह 18 के तत्व
35. किस समूह के तत्वों को शून्य समूह के तत्व भी कहा जाता है।
उत्तर:- समूह 18
36. किस समूह में आने वाले सभी तत्व सामान्य अवस्था में गैसों के रुप में रहते हैं।
उत्तर:- समूह 18
37. आदर्श गैसे (Noble Gases) आर्वत सारणी के किस समूह में हैं।
उत्तर:- समूह 18
38. हीलियम (He) , निऑन (Ne), आर्गन (Ar), क्रिप्टान (Kr) , जीनॉन (Xe) और रेडॉन (Rn) को सामूहिक रुप से क्या कहा जाता है।
उत्तर:- आदर्श गैंसे
39. सामान्य परिस्थितियों में कौन से तत्व किसी अन्य तत्व के साथ रासायनिक अभिक्रिया नहीं करते ।
उत्तर:- आदर्श गैसें
40. आदर्श गैसों को किस अन्य नाम से जाना जाता है।
उत्तर:- अक्रिय गैसें
41. वायु में सबसे अधिक पाई जाने वाली आदर्श गैस कौन सी है ।
उत्तर:- आर्गन
d-ब्लॉक के तत्व (d-Block Elements)
42. आवर्त सारणी के किन समूहों के तत्वों को d-ब्लॉक के तत्व कहते हैं।
उत्तर:- समूह 3 से 12 तक के तत्व
43. कौन से तत्व संक्रमण तत्व कहलाते हैं क्योकि इनके परमाणुओं में d उपकोश अपूर्ण होते हैं।
उत्तर:- d- ब्लॉक के तत्व
44. आंशिक भरे d-कक्षकों के आधार पर संक्रमण तत्व किन तीन श्रृंखलाओं में वर्गीकृत किए गए हैं।
उत्तर:- 3d,4d,व 5d
45. संक्रमण तत्वों की प्रत्येक श्रृंखला में कितने तत्व हैं।
उत्तर:- 10 तत्व
46. संक्रमण तत्वों की प्रत्येक श्रृखंला में कितने तत्व हैं।
उत्तर:- 10 तत्व
47. संक्रमण तत्वों की कौन सी श्रृखंला अपूर्ण हैं।
उत्तर:- 6d
48. किन तत्वों के आयन रंगीन तथा अनुचुम्बकीय होते हैं।
उत्तर:- संक्रमण तत्व
49. संक्रमण तत्वों में किसका गलनांक उच्चतम होता है।
उत्तर:- टंगस्टन
50. छोटे आकार व उच्च आयनन विभव के कारण किन तत्वों की क्रियाशीलता कम होती है।
उत्तर:- संक्रमण तत्व
51. समान आकार के कारण कौन से तत्व परस्पर कई मिश्र धातुएँ बनते हैं।
उत्तर:- संक्रमण तत्व
f-ब्लाक के तत्व (f-Block Elements)
52. f- ब्लॉक के तत्व किन तत्वों के मध्य होते हैं।
उत्तर:- संक्रमण तत्व
53. किस ब्लॉक के तत्व अन्तरस्थ संक्रमण तत्व कहलाते हैं।
उत्तर:- f-ब्लॉक
54. अन्तरस्थ संक्रमण तत्व किन दो श्रेणियों के रुप में पाए जाते हैं।
उत्तर:- लेन्थेनाइड तथा एक्टिनाइड
55. लैन्थेनाइड श्रेणी के तत्वों की संख्या कितनी है।
उत्तर:- 14
56. ऐक्टीनाइड श्रेणी के तत्वों की संख्या कितनी होती है।
उत्तर:- 14
57. किन तत्वों में जटिल यौगिक बनाने की प्रवृत्ति संक्रमण तत्वों की अपेक्षा कम होती है।
उत्तर:- लेन्थेनाइड तत्व
किन तत्वों के आयनों का आवेश तथा आकार लगभग एक जैसा होने के कारण इनके गुण एक जैसे होते है।
उत्तर:- लेन्थेनाइड तत्व
2. किस श्रेणी के तत्वों को ट्रांस यूरेनियम तत्व भी कहते हैं।
उत्तर:- ऐक्टीनाइड श्रेणी
3. ऐक्टीनाइड तत्वों में किन तत्वों की अपेक्षा किन तत्वों की अपेक्षा जटिल यौगिक बनाने की प्रवत्ति होती है।
उत्तर:- लेन्थेनाइड तत्व
4. कौन से तत्व मुख्यत: नाभिकीय अभिक्रियाओं द्वारा प्राप्त होते हैं।
उत्तर:- ऐक्टीनाइड तत्व
रासायनिक बंध
5. किसी अणु में विभिन्न परमाणु जिन बलों द्वारा एक दूसरे से बँधे रहते है, वे बल क्या कहलाते है।
उत्तर:- रासायनकि बंध (Chemical Bond)
6. रासायनिक बंध कितने प्रकार के होते है।
उत्तर:- तीन वैद्युत संयोजक , सहसंयोजक व उपसहसंयोजक बंध
वैद्युत संयोजक बंध (Electrovalent Bonds)
7. परमाणु के मध्य इलेक्ट्रानों के पूर्ण स्थानतरण द्वारा जो बंध बनते हैं, उन्हें क्या कहते हैं।
उत्तर:- वैद्युत संयोजक बंध
8. किन रासायनिक बंधो को आयनिक बंध या पोलर बंध (Ionic Bonds or Polar Bonds) भी कहते है।
उत्तर:- वैद्युत संयोजक बंध
up board exam me puchha jane wala question, repeated question of chemistry for up board, up board exam 2023,upmsp latest news,
up board exam 2023 most repeated question
9. किसी तत्व द्वारा जितने इलेक्ट्रान त्यागे या ग्रहण किए जाते है, उस संख्या को क्या कहते है।
उत्तर:- तत्व की वैद्युत संयोजकता
10. किस बंध द्वारा बने यौगिकों को वैद्युत संयोजक यौगिक या आयनिक यौगिक कहते हैं।
उत्तर:- वैद्युत संयोजक बंध
सहसंयोजक बंध (Covalent Bond)
उत्तर:- सहसंयोजक बंध
12. सहसंयोजक बंध द्वारा बने यौगिकों को क्या कहते हैं।
उत्तर:- सहसंयोजी यौगिक
13. सहसंयोजक बंध में प्रयुक्त इलेक्ट्रानों की संख्या को क्या कहते हैं।
उत्तर:- सह-संयोजकता
14. सहसंयोजक बंध को और क्या कहा जाता है।
उत्तर:- आण्विक बंध
15. सहसंयोजी यौगिकों की अभिक्रियाओँ को किस प्रकार की अभिक्रियाए कहते है।
उत्तर:- आण्विक अभिक्रियाए
16. कौन से यौगिक विद्युत के कुचालक होते हैं।
उत्तर:- सहसंयोजक यौगिक
17. किन यौगिकों के गलनांक व क्वथनांक कम है।
उत्तर:- सहसंयोजक यौगिक
18. वह गुण जो किसी सहसंयोजी बंध की ध्रुवता की माप बताता है, क्या कहलाता है।
उत्तर:- द्विध्रुव आघूर्ण
उपसहसंयोजक बंध (Co-ordinate Bond)
19. दो परमाणुओं के मध्य दो इलेक्ट्रानों की साक्षेदारी से जब एक रासायनिक बंध इस प्रकार बनता है कि साझे के दोनों इलेक्ट्रान एक परमाणु ही देता है तो इस प्रकार के बंध को क्या कहते हैं।
उत्तर:- उपसहसंयोजक बंध
20. उपसहसंयोजक बंध में जो परमाणु इलेक्ट्रान युग्म देता है, उसे क्या कहते है।
उत्तर:- दाता (Doner)
21. उपसहसंयोजी बंध में जो परमाणु इलेक्ट्रॉन लेता है , उसे क्या कहते हैं।
उत्तर:- ग्राही (Accept )
22. उपसहसंयोजी बंध के बनने के पश्चात किस परमाणु पर आंशिक (partial ) धनावेश आ जाता है।
उत्तर:- दाता परमाणु
23. उपसंहसंयोजक बंध के बनने के पश्चात किस परमाणु पर आंशिक ऋणावेश आ जाता है।
उत्तर:- ग्राही परमाणु
24. कौन सा बंध अर्ध ध्रुवीय बंध (Semi poler bond) भी कहलाता है।
उत्तर:- उपसहसंयोजी बंध
25. कौन से यौगिक ऊष्मा व विद्युत के कुचालक होते हैं।
उत्तर:- उपसहसंयोजी यौगिक
26. किन यौगिकों के गलनांक व क्वथनांक विद्युत संयोजी या सहसंयोजी यौगिकों के बीच में होते हैं।
उत्तर:- उपसहसंयोजी यौगिक
27. किस बंध के दिशात्मक (Direction) होने के कारण इससे बने यौगिक समावयवता प्रदर्शित करते हैं।
उत्तर:- उपसहसंयोजी बंध
28. अणूसूत्र समान होने के बावजूद यौगिकों में उपस्थिति समूहों की व्यवस्था और उनके गुणों का अलग होना क्या कहलाता है।
उत्तर:- समावयवता
29. किन यौगिको के अणुसूत्र समान होते हैं लेकिन उनमें उपस्थिति समूहों की व्यवस्था व उनके गुण अलग होते हैं।
उत्तर:- समावयवी यौगिक
आक्सीकरण और अपचयन
30. किसी पदार्थ का आक्सीजन से संयोग होना क्या कहलाता है।
उत्तर:- उस पदार्थ का ऑक्सीकरण
31. किसी पदार्थ में से हाइड्रोजन का अलग होना क्या कहलाता है।
उत्तर:- उस पदार्थ का ऑक्सीकरण
32. किसी पदार्थ का किसी ऋण विद्युतीय अवयव से संयोग होना क्या कहलाता है।
उत्तर:- उस पदार्थ का ऑक्सीरण
33. किसी पदार्थ में से किसी धनविद्युतीय अवयव का अलग होना क्या कहलाता है।
उत्तर:- उस पदार्थ का ऑक्सीकरण
34. किसी पदार्थ द्वारा इलेक्ट्रान त्यागना क्या कहलाता है।
उत्तर:- ऑक्सीकरण
35. किसी पदार्थ के ऑक्सीकरण को और क्या कहा जाता है।
उत्तर:- उपचयन
36. जिस पदार्थ का ऑक्सीकरण या उपचयन होता है, वह क्या कहलाता है।
उत्तर:- ऑक्सीकारक पदार्थ
37. पोटैशियम परमैंगनेट (KMnO4) किस प्रकार का पदार्थ है।
उत्तर:- ऑक्सीकारण पदार्थ
38. पोटैशियम डाइक्रोमेट (K2Cr2O7) किस प्रकार का पदार्थ है।
उत्तर:- ऑक्सीकारक पदार्थ
39. नाइट्रिक अम्ल (HNO3) कैसा पदार्थ है।
उत्तर:- ऑक्सीकारक पदार्थ
40. नाइट्रस अम्ल (HNO2) कैसा पदार्थ है।
उत्तर:- ऑक्सीकारक पदार्थ
41. सल्फ्यूरिक अम्ल (H2SO4) कैसा पदार्थ है।
उत्तर:- ऑक्सीकारक पदार्थ
42. हैलोजन तत्व (F2, Cl2, Br2, l2) कैसे पदार्थ हैं।
उत्तर:- ऑक्सीकारक पदार्थ
अपचयन (Reduction)
43. किसी पदार्थ में से ऑक्सीजन का अलग होना क्या कहलाता है।
उत्तर:- उस पदार्थ का अपचयन
44. किसी पदार्थ का हाइड्रोजन से संयोग होना क्या कहलाता है।
उत्तर:- उस पदार्थ का अपचयन
45. किसी पदार्थ का किसी धन विद्युतीय अवयव से संयोग होना क्या कहलाता है।
उत्तर:- उस पदार्थ का अपचयन
46. किसी पदार्थ में से किसी ऋणाविद्युतीय अवय्व का अलग होना क्या कहलाता है।
उत्तर:- उस पदार्थ का अपचयन
47. किसी पदार्थ द्वारा इलेक्ट्रान ग्रहण करना क्या कहलाता है।
उत्तर:- उस पदार्थ का अपचयन
48. किसी पदार्थ द्वारा इलेक्ट्रान ग्रहण करना क्या कहलाता है।
उत्तर:- उस पदार्थ का अपचयन
49. जिस पदार्थ का अपचयन होता है, वह क्या कहलाता है।
उत्तर:- अपचायक पदार्थ
50. क्षार धातुए (Li,Na,K) किस प्रकार के पदार्थ हैं।
उत्तर:- अपचायक पदार्थ
51. क्षारीय मृदा धातुए (Ca, Mg) किस प्रकार के पदार्थ हैं।
उत्तर:- अपचायक पदार्थ
52. नाइट्रस अम्ल (HNO2) किस प्रकार का पदार्थ है।
उत्तर:- अपचायक पदार्थ
53. हाइड्रोजन परऑक्साइड (H2O2) कैसा पदार्थ है।
उत्तर:- अपचायक पदार्थ
अपचयोपचय (Redox)
54. जिन रासायनिक अभिक्रियाओं में ऑक्सीकरण तथा अपचयन साथ – साथ होते हैं , उन्हें क्या कहते है।
उत्तर:- अपचयोपचय अभिक्रियाए
55. अपचयोपचय (Redox) अभिक्रियाओँ को और क्या कहा जाता है।
उत्तर:- ऑक्सीकरण अपचयन अभिक्रियाए
ऑक्सीकरण संख्या
किसी परमाणु या परमाणु समूह पर उपस्थित आवेश को क्या कहते है।
उत्तर:- उसकी ऑक्सीकरण संख्या
57. किस संख्या का मान शून्य ,धनात्मक , पूर्णांक अथवा भिन्नांक हो सकता है।
उत्तर:- ऑक्सीकरण संख्या
58. मुक्त अवस्था में किसी तत्व की ऑक्सीकरण संख्या क्या होती है।
उत्तर:- शून्य
59. अधिकतर यौगिकों में हाइड्रोजन की ऑक्सीकरण संख्या क्या होती है।
उत्तर:- +1
60. अधिकतर यौगिकों में ऑक्सीजन की ऑक्सीकरण संख्या क्या होती है।
उत्तर:- -2
1. किन समूह के तत्वों की ऑक्सीकरण संख्या उनके यौगिकों में +1 , +2 और +3 होती है।
उत्तर:- IA, IIA और IIIA
2. किसकी ऑक्सीकरण संख्या उसके आवेश के बराबर होती है।
उत्तर:- आयन
गैसें और सम्बन्धित नियम
3. सभी गैसें किस प्रकार के तत्वों से बनी है।
उत्तर:- अधात्विक तत्व
4. किन तत्वों के अणुभार कम होते हैं।
उत्तर:- गैस
5. किन तत्वों की गतिज ऊर्जा उच्च व संपीड्यता उच्च होती है।
उत्तर:- गैस
6. सामान्य ताप कितना होता है।
उत्तर:- T= 273 k
7. सामान्य दाब कितना होता है।
उत्तर:- P=1
8. सामान्य ताप व दाब पर गैस का आयतन क्या होता है।
उत्तर:- V = 22.4 ली/मोल
9. V = 22.4 ली/मोल को क्या कहते हैं।
उत्तर:- मोलर गैस आयतन
10. वह काल्पनिक ताप जिस पर गैसों का आयतन शून्य हो जाए, क्या कहलाता है।
उत्तर:- परम शून्य ताप
11. वह काल्पनिक ताप जिस पर गैसों का आयतन शून्य हो जाए, क्या कहलाता है।
उत्तर:- परम शून्य ताप
12. किस ताप को परम शून्य ताप कहते हैं।
उत्तर:- 2730C
आदर्श व वास्तविक गैस (Ideal Gas and Real Gas)
13. जो गैस दाब और ताप की सभी परिस्थियों में बॉयल व चार्ल्स के नियमों का तथा आदर्श गैस समीकरण का ठीक से पालन करती है, उसे क्या कहते हैं।
उत्तर:- आदर्श गैस
14. कौन सी गैसें आदर्श गैस की उदाहरण हैं।
उत्तर:- नाइट्रोजन व हाइड्रोजन
15. गैसों का गतिज आण्विक सिद्धांत (Kinetic Molecular Theory of Gases) कौन सी गैसों पर लागू होता है ।
उत्तर:- केवल आदर्श गैसों पर
16. जो गैस बॉयल व चार्ल्स के नियमों का तथा आदर्श गैस समीकरण का पालन नहीं करती , वह क्या कहलाती है।
उत्तर:- वास्तविक गैस
17. कौन सी गैस उच्च दाब तथा कम ताप पर आदर्श व्यवहार से विचलन दिखाती है।
उत्तर:- वास्तविक गैस
18. वास्तविक गैसें किस दाब और ताप पर आदर्श व्यवहार प्रदर्शित करती हैं।
उत्तर:- केवल कम दाब और उच्च ताप
गैस संबंधी नियम
19. किस नियम के अनुसार , ‘‘स्थिर ताप पर किसी गैस की निश्चित मात्रा का आयतन , उसके दाब के व्युतक्रमानुपाती (उल्टे अनुपात में) होता है।
उत्तर:- बॉयल का नियम
20. किस नियम के अनुसार , ‘‘स्थिर दाब पर किसी गैस की निश्चित मात्रा का आयतन ,परमताप के समानुपाती (सीधे अनुपात) में होता है’’
उत्तर:- चार्ल्स का नियम
21. किस नियम के अनुसार , ‘‘समान ताप और दाब पर गैसों के समान आयतनों में अणुओं की संख्या समान होती है’’
उत्तर:- आवोगाद्रो का नियम
22. किस नियम के अनुसार , ‘‘यदि दो या दो से अधिक आपस में अभिक्रिया न करने वाली गैसों को एक ही पात्र में बन्द कर दिया जाये तो इस मिश्रण का दाब अवयवी गैसों के आंशिक दाबों के योग के बराबर होगा’’
उत्तर:- डाल्टन का आंशिक दाब का नियम
23. किस नियम के अनुसार , ‘‘त्रिविम क्षेत्र (Space) में सभी स्थानों पर जा सकने की गैसों की प्रवृत्ति को गैसों का विसरण (Diffusion) कहते है’’
उत्तर:- ग्राह्रा का विसरण नियम
24. किस नियम के अनुसार, ‘‘ रासायनिक परिवर्तन में भाग लेने वाले पदार्थों का कुल द्रव्यमान परिवर्तन के पश्चात बने हुए उत्पादों के कुल द्रव्यमान के बराबर होता है’’
उत्तर:- द्रव्यमान संरक्षण का नियम
25. किस नियम के अनुसार, ‘‘ रासायनिक परिवर्तन में द्रव्य न तो उत्पन्न होत है और न ही नष्ट होता है, केवल उसके रुप या उसकी अवस्था में परिवर्तन हो सकता है’’
उत्तर:- द्रव्यमान संरक्षण का नियम
26. 1756 में किस रसायनज्ञ ने द्रव्यमान संरक्षण का नियम प्रतिपादित किया ।
उत्तर:- लेवोजिएर
27. किस नियम के अनुसार, ‘‘रासायनिक यौगिक में उसके अवयवी तत्व, भार की दृष्टि से सदैव एक निश्चित अनुपात में रहते है।
उत्तर:- स्थिर अनुपात का नियम
28. किस फ्रैंच विज्ञानी ने सन् 1799 में स्थिर अनुपात के नियम का प्रतिपादन किया ।
उत्तर:- जे.एल.ग्राउस्ट
29. सन 1803 में किसने गुणित अनुपात के नियम का प्रतिपादन किया ।
उत्तर:- जॉन डाल्टन
30. किसन नियम के अनुसार , ‘‘ जब दो तत्व आपस में संयोग करके दो से अधिक यौगिक बनाते हैं, तो एक तत्व के भिन्न – भिन्न द्रव्यमान जो दूसरे तत्व के निश्चित द्रव्यमान से संयोग करते हैं, वे सदा सरल अनुपात में होते है’’
उत्तर:- गुणित अनुपात का नियम
31. ‘‘यदि दो भिन्न – भिन्न तत्व किसी तीसरे तत्व के निश्चित द्रव्यमान से अलग- अलग संयोग करते हैं तो पहले तत्वों के द्रव्यमान या तो उस अनुपात में होंगे जिसमें वे दोनों आपस में संयोग करते हैं या फिर यह अनुपात उनके संयोग करने वाले द्रव्यमानों के अनुपात का सरल गुणक है’’
उत्तर:- व्युत्क्रम अनुपात का नियम
32. किसने 1792 में व्युत्क्रम अनुपात का नियम दिया ।
उत्तर:- जे. बी. रिचर
33. गैस आयतन सम्बन्धी नियम किसने प्रतिपादित किया था ।
उत्तर:- गै-लुसैक
34. किस नियम के अनुसार, ‘‘जब गैसें आपस में संयोग करती है तो उनके आयतनों में सरल अनुपात होता है और यदि उनके संयोग से बना हुआ पदार्थ भी गैस ही हो तो उसका आयतन भी अभिकारी गैसों के आयतनों के सरल अनुपात में होता है (जब सभी आयतन समान ताप व दाब पर पाए जाए )’’
उत्तर:- गैस आयतन सम्बन्धी नियम
35. कौन सा नियम बताता है कि ऐसे पादर्थ जिनमें समानित दाब तथा समानित ताप एक समान हो, उनमें समानित आयतन भी समान होगा ।
उत्तर:- संगत अवस्थाओं का नियम ।
ऊर्जा व संबंधित पक्ष
36. कार्य करने की क्षमता को क्या कहते है।
उत्तर:- ऊर्जा (Energy)
37. किस क्षमता का एक रुप से दूसरे रुप में रुपान्तरण किया जा सकता है।
उत्तर:- ऊर्जा
38. प्रत्येक पदार्थ में ऊर्जा की एक निश्चित मात्रा रहती है, यह किस पर निर्भर करती है।
उत्तर:- पदार्थ की रासायनिक प्रकृति, ताप, दाब व आयतन
39. प्रत्येक पदार्थ में ऊर्जा की जो निश्चित मात्रा रहती है, वह क्या कहलाती है।
उत्तर:-पदार्थ की आंतरिक या नैट ऊर्जा
40. कार्य व ऊर्जा की माप है ।
उत्तर:- जूल
41. SI पद्धति में ऊर्जा का मात्रक क्या है।
उत्तर:- जूल
42. 1 जूल कितने अर्ग के बराबर है ।
उत्तर:- 107
43. ऊर्जा से प्राप्त विकिरणों को क्या कहते है।
उत्तर:- विद्युत चुम्बकीय किरणें
44. किसी बंध को तोड़ने के लिए आवश्यक ऊर्जा की मात्रा , क्या कहलाती है।
उत्तर:- बंध ऊर्जा (Bond Energy)
ऊष्मागतिकी के नियम
1. ऊष्मागतिकी के किस नियमानुसार, ‘‘ ऊर्जा को न तो नष्ट किया जा सकता है और न ही उत्पन्न किया जा सकता है , ऊर्जा को केवल एक रुप से दूसरे में परिवर्तित किया जा सकता है ’’
उत्तर:- ऊष्मागतिकी का प्रथम नियम
2. ऊष्मागतिकी के किस नियम के अनुसार , ‘‘ प्रत्येक प्रक्रम एक निश्चित क्रम में सम्पन्न होता है यानि क्रम की दिशा उस ओर होती है, जिधर उत्क्रम माप (Entropy) के मान में वृद्धि होती है’’
उत्तर:- ऊष्मागतिकी का द्वितीय नियम
3. किसी तन्त्र या निकाय की अव्यवस्था की माप को क्या कहते हैं।
उत्तर:- उत्क्रम माप (Entropy)
4. एन्ट्रापी को किस संकेताक्षर से व्यक्त करते हैं।
उत्तर:- ‘s’
5. ठोस , द्रव व गैस में से किसकी एन्ट्रापी सबसे ज्यादा होती है।
उत्तर:- गैस
6. ठोस व द्रव में से किसकी एन्ट्रापी ज्यादा होती है।
उत्तर:- द्रव
7. ठोस पदार्थ की एन्ट्रॉपी कम होने का कारण क्या है।
उत्तर:- ठोस के कणों का व्यवस्थित रहना
8. कौन सी माप किसी तन्त्र या निकाय की प्रारंभिक व अन्तिम अवस्था पर निर्भर करती है, न कि उस पथ पर जिससे होकर तन्त्र एक अवस्था से दूसरी अवस्था में जाता है।
उत्तर:- एन्ट्रॉपी
9. जब दो गैसों की मिश्रित किया जाता है तो उनकी एन्ट्रॉपी पर क्या प्रभाव होता है।
उत्तर:- एन्ट्रॉपी बढ़ जाती है।
10. उष्मागतिकी के किस नियमानुसार , ‘‘परमशून्य तापमान पर किसी क्रिस्टलीय पदार्थ की एन्ट्रापी शून्य होती है’’
उत्तर:- ऊष्मागतिकी का तृतीय नियम
विशिष्ट ऊष्मा (Specific Heat)
11. ऊष्मा की वह मात्रा क्या कहलाती है जो एक ग्राम पदार्थ का ताप 10C तक बढ़ाने के लिए आवश्यक होती है।
उत्तर:- पदार्थ की विशिष्ट ऊष्मा
12. स्थिर आयतन एवं स्थिर दाब पर 1 ग्राम गैस का ताप 10C बढ़ाने के लिए जो ऊष्मा आवश्यक होती है, उसे क्या कहते है।
उत्तर:- मोलर विशिष्ट ऊष्मा
ऊष्माक्षेपी व ऊष्माशोषी अभिक्रियाएँ
13. जिस रासायनिक अभिक्रिया के समय ऊष्मा का उत्सर्जन होता है, उसे क्या कहते हैं।
उत्तर:- ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया (Exothermic Reactions)
14. जिस रासायनिक अभिक्रिया के समय ऊष्मा का अवशोषण होता है, उसे क्या कहते है।
उत्तर:- ऊष्माशोषी अभिक्रिया (Endothermic Recaction)
15. पदार्थ के एक मोल के पूर्ण ऑक्सीकरण के कारम उत्पन्न ऊष्मा को क्या कहते हैं।
उत्तर:- दहन की ऊष्मा
16. कौन सी अभिक्रियाए हमेशा ऊष्माक्षेपी अभिक्रियाएँ होती है।
उत्तर:- दहन अभिक्रियाए
कार्बन के अपररुप
17. आवर्त सारणी के p-ब्लॉक के समूह 14 का प्रथम तत्व कौन सा है।
उत्तर:- कार्बन
18. समूह 14 का कौन सा तत्व संयुक्त तथा मुक्त , दोनों अवस्थाओं में पाया जाता है।
उत्तर:- कार्बन
19. मुक्त अवस्था में कार्बन किसके रुप में मिलता है।
उत्तर:- कोयला, डायमंड व ग्रेफाइट
20. कार्बन किस अवस्था में अनेक खनिजों के कैल्सियम , मैग्नीशियम व अनेक विद्युत धनात्मक तत्वों के कार्बोनेट के रुप में मिलता है।
उत्तर:- संयुक्त अवस्था
21. समूह 14 का कौन सा तत्व अपररुपता प्रदर्शित करता है।
उत्तर:- कार्बन
22. जब एक ही तत्व प्रकृति में एक से अधिक विभिन्न रुपों में पाया जाता ह जिनके भौतिक गुण भिन्न भिन्न , परन्तु रासायनिक गुण समान होते हैं तो तत्व के इस गुण को क्या कहते हैं।
उत्तर:- अपररुपता
23. कार्बन किन दो विभिन्न अपररुपों में पाया जाता है।
उत्तर:- क्रिस्टलीय व अक्रिस्टलीय रुपों में
24. कार्बन के क्रिस्टलीय (Crystalline) रुप कौन से हैं।
उत्तर:- डायमंड और ग्रेफाइट
25. कार्बन के अक्रिस्टलीय (Non-crystalline) रुप कौन से हैं।
उत्तर:- कोयला और चारकोल
हीरा
26. कार्बन का सर्वाधिक शुद्ध रुप कौन सा है।
उत्तर:- हीरा
27. जो हीरा प्रयोगशाला में बनाया जाता है, उसे क्या कहते हैं।
उत्तर:- कृत्रिम हीरा
28. दुनिया का सबसे कठोर तत्व कौन सा है।
उत्तर:- शुद्ध हीरा
29. हीरे का आपेक्षिक घनत्व (Relative density ) कितना है।
उत्तर:- 3.52
30. कौन सा तत्व काँच को काटने तथा चट्टानों में छेद करने के काम आता है।
उत्तर:- शुद्ध हीरा
31. कार्बन का कौन सा रुप विद्युत तथा ऊष्मा का कुचालक होता है।
उत्तर:- हीरा
32. बहुत अधिक गर्म करने पर जब हीरा जलता है तो कौन सी गैस बनती है।
उत्तर:- हीरा
33. कौन सी किरणें हीरे में से गुजर जाती हैं लेकिन काँच में से होकर ये पार नहीं की जा सकती है।
उत्तर:- एक्स-किरणें
34. कार्बन के किस अपररुप का अपवर्तनांक (Refractive index) बहुत अधिक होता है।
उत्तर:- हीरा
35. बहुमूल्य जवाहरात बनाने के अलावा कार्बन के किस अपररुप का उपयोग कठोर पदार्थों को पॉलिश करने में होता है।
उत्तर:- हीरात
36. औजारों व टंगस्टन के तार खीचने की डाइ बनाने में कार्बन के किस अपररुप का उपयोग होता है।
उत्तर:- हीरा
ग्रेफाइट (Graphite)
37. कार्बन का कौन सा अपरुप प्रकृति में हीरे से अधिक मात्रा में पाया जाता है।
उत्तर:- ग्रेफाइट
38. ग्रेफाइट का आपेक्षिक घनत्व (Relative density) क्या है।
उत्तर:- लगभग 2.5
39. हीरे व ग्रेफाइट में किसका आपेक्षिक घनत्व ज्यादा है।
उत्तर:- हीरे का
40. हीरे व ग्रेफाइट में कौन सा हल्का होता है।
उत्तर:- ग्रेफाइट
41. कार्बन का कौन सा अपररुप विद्युत तथा ऊष्मा का सुचालक होता है।
उत्तर:- ग्रेफाइट
42. कार्बन के किस अपररुप का उपयोग विद्युत भट्टी में इलेक्ट्रोड बनाने में किया जाता है।
उत्तर:- ग्रेफाइट
43. कार्बन के किस अपररुप का प्रयोग उच्च ताप पर चलने वाली मशोनों के लिए स्नेहक के रुप में किया जाता है।
उत्तर:- ग्रेफाइट
44. कार्बन के किस अपररुप का उपयोग क्रूसीबल तथा लैड पेंसिल बनाने में किया जाता है।
उत्तर:- ग्रेफाइट
45. नाभिकीय रिएक्टर में न्यूट्रानों की गति को कम करने के लिए कार्बन के किस अपररुप को मंदक के रुप में प्रयोग किया जाता है।
उत्तर:- ग्रेफाइट
कोयला (Coal)
46. कार्बन का कौन सा अपररुप कार्बन, हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन के यौगिकों का संकीर्ण मिश्रण है।
उत्तर:- कोयला
47. कार्बन के किस अपररुपमें थोड़ी मात्रा में नाइट्रोजन तथा सल्फर के यौगिक भी उपस्थित होते हैं।
उत्तर:- कोयला
48. कोयला पृथ्वी के नीचे दबे हुए किन पदार्थों के ऊष्मा व अधिक दाब से अपर्याप्त हवा में होने वाले अपघटन से बनता है।
उत्तर:- वानस्पतिक पदार्थ
Mock Test for Bihar Polytechnic
रसायन शास्त्र: पदार्थ की प्रकृति Free
100 Questions
100 Marks
60 Mins
भौतिकी - इकाइयाँ और आयाम (Units and Dimension) Free
100 Questions
100 Marks
60 Mins
POLY-SET-02 Free
100 Questions
100 Marks
60 Mins
Physics SET 01 Free
100 Questions
100 Marks
60 Mins
Chemistry Set 1 Free
100 Questions
100 Marks
60 Mins
Math Set 1 Free
100 Questions
100 Marks
60 Mins
Eletromagnetic Free
100 Questions
100 Marks
60 Mins
SET 02 Free
100 Questions
100 Marks
60 Mins
POLY : Set 01 Free
100 Questions
100 Marks
60 Mins